रोहित शर्मा ने लगातार 10वां ODI टॉस हारा, न्यूजीलैंड ने चुनी गेंदबाजी

WD Sports Desk

रविवार, 2 मार्च 2025 (14:04 IST)
INDvsNZन्यूजीलैंड ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में टॉस जीत कर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।आज यहाँ न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टाॅस के बाद उन्होंने कहा न्यूज़ीलैंड की टीम में एक बदलाव है। डेवन कॉन्वे नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर डैरिल मिचेल टीम में आए हैं।

वहीं भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाज़ी ही करते क्योंकि पहले दो मैचों में उनकी टीम ने बाद में बल्लेबाज़ी की थी, ऐसे में आज गेंदबाज़ी में ख़ुद की परीक्षा लेने का अहम मौक़ा है। भारत में भी एक बदलाव है। हर्षित राणा की जगह आज वरुण चक्रवर्ती मैच खेलेंगे।भारत की ओर से रोहित शर्मा के लिए यह 10वां मौका था जब वह टॉस हार गए।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

Your #TeamIndia to face New Zealand

Updates  https://t.co/Ba4AY30p5i#NZvIND | #ChampionsTrophy pic.twitter.com/JidmjdEU28

— BCCI (@BCCI) March 2, 2025
भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल,रवींद्र जाडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

Bowling first in Dubai after a toss win for Mitch Santner. One change to the XI as Daryl Mitchell returns for Devon Conway. Watch play LIVE in NZ on Sky Sport NZ  LIVE scoring | https://t.co/meo5Pg0IvQ  #ChampionsTrophy #CricketNation pic.twitter.com/3yKvIpLWny

— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 2, 2025
न्यूज़ीलैंड : विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम, ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर,मैट हेनरी, काइल जेमिसन, विलियम ओरूर्क

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी