WTC Final में अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने अजिंक्य रहाणे, नो बॉल के जीवनदान का उठाया फायदा

शुक्रवार, 9 जून 2023 (16:15 IST)
Australia ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ World Test Championship Final विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अजिंक्य रहाणेAjinkya Rahane ने अर्धशतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल WTC Final में पहला अर्धशतक जड़ने वाले अजिंक्य रहाणे पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले साल 2021 के  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में वह 49 रनों पर थे लेकिन अपना विकेट न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैंगनर के हाथों गंवा चुके थे।

अजिंक्य रहाणे ने 117 गेंदों पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दिलचस्प बात यह है कि पैट कमिंस ने गुरुवार को ही अजिंक्य रहाणे को पवैलियन की राह दिखा दी थी जब वह 22 गेंदो में 17 रनों पर खेल रहे थे।

Rahane:

in WTC 2021 final: 49(117)
in WTC 2023 final: 52*(92) so far

He has contributed more than Kohli and Rohit at the biggest stage, yet he is the only one who is abused by Indian cricket fans.  pic.twitter.com/alWDhsiWmq

— ; (@171off90) June 9, 2023
पगबाधा की अपील पर अंपायर ने उंगली उठा दी थी लेकिन अजिंक्य रहाणे ने रिव्यू लिया और रीप्ले में पाया गया कि पैट कमिंस ने नो बॉल डाली है। शायद किस्मत को यह ही मंजूर था कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहले भारतीय बल्लेबाज द्वारा अर्धशतक अजिंक्य रहाणे के बल्ले से ही आए।

The Saviour - CSK Blood Ajinkya Rahane!!  pic.twitter.com/BakCdQBKPP

— DIPTI MSDIAN (@Diptiranjan_7) June 9, 2023

It's Redemption day for Rahane #WTCFinal pic.twitter.com/qt4l9hjN2K

—  (@CricSurya07) June 9, 2023

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी