यदि आप निराश हैं, तो निराशा के अनुभव में खोने के बजाय पूछें, 'कौन निराश है?' यदि आप दुखी हैं, तो पूछें, 'कौन दुखी है?' यदि आप अज्ञानी लगते हैं, तो पूछें, 'कौन अज्ञानी है?' यदि आप सोचते हैं 'मैं तो बेचारा हूं,' तो पूछें, 'यह बेचारा मैं कौन है?' अपने सारे मुखौटे उतार दो और मैं का सामना करो।