7 स्वीट, रोमांटिक और एफोर्डेबल हनीमून डेस्टिनेशन

बेहतरीन, रोमांटिक और एफोर्डेबल हनीमून डेस्टिनेशन
 
शादी किसी भी जोड़े की जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण लम्हों में से एक है। महीनों पहले से शादी के अहम पलों को खास और यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरु हो जाती हैं। वैसे तो सभी अपनी ओर से बेहतर प्रयास करने की कोशिश करते हैं लेकिन शादी की तैयारियों की भागदौड़, व्यस्तता और तनाव के कारण कई बार जोड़े के लिए नए जीवन की शुरुआत के ये पल कड़वे अनुभवों में तब्दील हो जाते है। ऐसे में शादी के बाद हनीमून पर जाना सिर्फ सुखद ही नहीं, बेहद जरुरी भी हो जाता है।
 
आमतौर पर हनीमून को एक महंगा या अधिक खर्च वाला आयोजन माना जाता है। खासकर जब हनीमून के लिए विदेश की सैर करने की योजना बनाई जा रही हो। इसलिए बहुत-से कपल हनीमून डेस्टिनेशन की प्लानिंग करते समय विदेश की सैर का ख्याल भी अपने दिमाग में नहीं लाते। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो यह ख्याल बदल दीजिए। दुनियाभर में बहुत-से ऐसे हनीमून डेस्टिनेशन हैं जो अच्छे और रोमांटिक होने के साथ-साथ आपके बजट के हिसाब से ही आपकी जेब हल्की करेंगे।
 
पेश हैं दुनिया के 10 बेहतरीन, रोमांटिक और एफोर्डेबल हनीमून डेस्टिनेशन... 
 
1. मॉन्ट्रियल, क्यूबैक (Montreal, Quebec)

पेरिस हर कपल का ड्रीम हनीमून डेस्टिनेशन होता है लेकिन अगर आपकी जेब पेरिस जाने की इजाजत नहीं देती, तो कनाडा का मॉन्ट्रियल आपके लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन हो सकता है।


 
 
 




कनाडा में बसा यह शहर सैलानियों को फ्रांस का एहसास करवाता है। वैसे तो यहां सैर के लिए बाइक और कार भी किराए पर मिलती हैं लेकिन यहां का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम इतना शानदार है, कि कार किराए पर लेने की जरुरत ही नहीं पड़ती। साथ ही यहां की बहुत सारी खूबसूरत और आकर्षक जगहों और ईवेंट्स का मजा सैलानी मुफ्त में उठा सकते हैं।
 
इतना ही नहीं, द मॉन्ट्रियल म्यूजियम ऑफ फाइन आर्ट्स और रेडबाथ म्यूजियम जैसे डेस्टिनेशन की सैर भी मुफ्त में की जा सकती है। अगर यहां जून के आखिरी हफ्ते और जुलाई की शुरुआत में जाएं, तो दुनिया भर में मशहूर जैज फेस्टिवल का मजा लिया जा सकता है।(Jazz Festival)
 

2. ओहू, हवाई (Oahu, Hawaii)




 
इसमें कोई शक नहीं है कि हवाई दुनिया के सबसे महंगे हॉली डे डेस्टिनेशन्स में से एक है लेकिन अगर आप यहां की सबसे महंगी जगहों जैसे कायूई और मोई (Kauai and Maui) न जाकर ओहू जाएं, तो आप बेहद कम दाम में हवाई का पूरा मजा ले सकते हैं।
 
हवाई में ओहू बेहद खूबसूरत, आकर्षक, रोमांटिक और सस्ता आयलैंड है। हवाई की राजधानी होनोलूलू (Honolulu) भी ओहू में ही स्थित है और यहां पर रुकने के लिए बहुत से बजट होटल्स उपलब्ध हैं। इस तरह ओहू हनीमून के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन की श्रेणी में शामिल है।

3. टर्की (Turkey)


 

 
लगभग 3,400 मील से भी ज्यादा लंबी समुद्री तट-रेखा वाले इस देश में बहुत से सुंदर बीचेस बांहे फैलाए सैलानियों का स्वागत करते हैं। ग्रीस की तरह यहां के समुद्री किनारों पर भी पुरानी इमारतें और खूबसूरत गांव मौजूद हैं लेकिन ग्रीस के मुकाबले टर्की काफी सस्ता है।
 
अगर सही तरीके से प्लान किया जाए, तो यहां ग्रीस से आधी कीमत में शानदार हनीमून ट्रिप का मजा लिया जा सकता है। खासकर टर्की के सी-साइड रिसोर्ट्स के लिए सैलानियों को काफी कम दाम चुकाना पड़ते हैं। इसी तरह तुर्की के समुद्री तट से सटे एंटालिया बोर्डरुम या सेस्मे में (Antalya, Bodrum or Cesme) सैलानी कम कीमत में बेहतरीन छुट्टियां बिता सकते हैं।
ALSO READ: घूमने जा रहे हैं तो यह 7 बातें आपके काम की हैं

4. यूकेटॉन पेनिनसुला, मेक्सिको (Yucatan Peninsula, Mexico)
 

 
इतिहास से लेकर शानदार लक्जरी तक, खूबसूरत बीचेस से सांस रोक देने वाले एडवेंचर तक मेक्सिको के यूकेटॉन पेनिनसुला में हर किसी के लिए कुछ खास जरुर है। यहां कैनकन (Cancun) एक बेहतरीन हॉली डे डेस्टिनेशन के तौर पर मशहूर है जो अपने बेहतरीन रेस्तरां और शानदार बार के लिए बेहद लोकप्रिय है।
 
अगर हनीमून कपल्स को सफेद रेत वाले बीच पसंद हैं तो उनके लिए कोजूमैल (Cozumel) एक परफेक्ट जगह है। यहां बहुत ही कम कीमतों पर डायविंग, स्कूबा डायविंग और स्नोर्कलिंग का मजा ले सकते हैं। इसी तरह अगर सैलानी इतिहास से रुबरू होना चाहते हैं तो तुलुम और मायानवर्ल्ड की सैर कर सकते हैं। (Mayan world and Tulum)

5. मोंटेनेग्रो, यूरोप ( Montenegro, Europe)

 
यूरोप में हनीमून मनाने का ख्वाब बहुत ही कम लोग पूरा कर पाते हैं क्योंकि ये काफी महंगा है लेकिन यूरोप में मोटेंनेग्रो हनीमून मनाने का बढ़िया और सस्ता विकल्प है।
 
दक्षिण-पूर्वी यूरोप में स्थित मोटेंनेग्रो का लॉन्ग बीच बेहद खूबसूरत और आकर्षक बीच है जहां बांहों में बांहें डाले बहुत सारे नव-विवाहित जोड़े देखे जा सकते हैं। द लेक स्केडार नेशनल पार्क घूमने के लिए बढ़िया जगह हैं। सैलानी चाहें, तो यहां किराए की मोटर बाइक से भी घूमने का मजा ले सकते हैं। (The Lake Skadar National Park is a wonderful place)

ALSO READ: बेहतर होटल चुनने के लिए जरूरी टिप्स

6. होई एन, वियतनाम (Hoi An, Vietnam)


 
होई एन दुनिया के सबसे एफोर्डेबल हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां की कुदरती खूबसूरती यूनिक और अनएक्सप्लोर्ड है। अगर हनीमून कपल्स चाहें, तो यहां के स्थानीय भोजन और संस्कृति का मजा भी ले सकते हैं। यहां बहुत सारे लक्जरी रिसोर्ट्स बहुत ही वाजिब कीमतों पर उपलब्ध हैं जहां जाने पर कपल्स को किसी राजा-रानी की तरह महसूस होगा।

7. पुर्तगाल (Portugal)


 
यूरोजोन में स्थित पुर्तगाल मोस्ट एफोर्डेबल डेस्टिनेशन की हर लिस्ट में शामिल होता है क्योंकि बाकी यूरोप की तुलना में पुर्तगाल काफी सस्ता है। लिस्बन में किसी फाइव स्टार होटल में पांच दिन रुकने के किराए के बराबर ही है। यहां के रेस्तरां काफी सस्ते हैं और कार रेंटल्स भी कम हैं।
 
समुद्रतट पर बसे इस देश में पुराने किले और ऑलिव के पेड़ों की बहुतायत है। खासकर लिस्बन में किसी पेटिंग की तरह खूबसूरत फिशिंग विलेज और तेजी से पनपते शहर सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इतना ही नहीं, यहां पर दुनिया के सबसे खूबसूरत और बेस्ट गोल्फकोर्स हैं।
 
यही वजह है कि पुर्तगाल यूरोपियन कंज्यूमर्स ऑर्गनाइजेशन के जरिए लिस्बन को यूरोप के बेस्ट वेकेशन डेस्टिनेशन के तौर पर भी चुना जा चुका है।
ALSO READ: सफर के दौरान ऐसे रखें अपना और अपनों की सेहत का ध्यान...

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी