India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 15 मई 2025 (21:57 IST)
India-Pakistan War News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में स्थिति आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत के हमलों से पाकिस्तान घबरा गया। आइए जानते हैं किन स्वदेशी घातक हथियारों ने पाकिस्तान को दिया बड़ा सदमा। सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान पर 15 ब्रह्मोस मिसाइलें दागी थीं। जानिए कौन-कौन सी मिसाइलें- 
ब्रह्मोस मिसाइल 
यह एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो 3700 किमी प्रतिघंटा की गति से लक्ष्य को टारगेट कर सकती है। भारत ने पाकिस्तान पर करीब 15 ब्रह्मोस मिसाइल दागी। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस भारत और रूस द्वारा विकसित मिसाइल है, जो जमीन समुद्र, हवा और पनडुब्बी से लॉन्च की जा सकती है। इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मोस्कवा नदी से मिलाकर रखा गया है। यह विश्व की सबसे तेज़ क्रूज़ मिसाइलों में से एक है। भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO इसका निर्माण कर रहा है। मैक 3 तक की गति, 500+ किलोमीटर की रेंज और उच्च सटीकता के साथ यह भारत का प्रमुख हथियार है।
आकाश मिसाइल सिस्टम
भारत में निर्मित आकाश मिसाइल मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। इसे भी डीआरडीओ ने विकसित किया है। यह भारत की तीनों सेनाओं के पास है।  यह एक सरफेस टू एयर मिसाइल है, जिसकी रेंज 25 से 30 किमी है, यह 18 किमी ऊंचाई तक मार कर सकती है। इसकी स्पीड 3 हजार किमी घंटा है जो 60 किग्रा वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। यह मोबाइल ट्रक, रडार वाहनों से लांच की जा सकती है, यह एक साथ कई टारगेट को एंगेज कर सकती है।
 
MRSAM यानी बराक-8
यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। इसे किसी तरह के हवाई खतरे से बचाव के लिए तैयार किया गया है। इसे भारत और इजराइल ने मिलकर तैयार किया है। अब इसे डीआरडीओ बना रहा है। इस मिसाइल की रेंज 70 से 100 किमी है, जो 2400 किमी प्रति घंटे की स्पीड से टारगेट को हिट कर सकती है। यह 20 किमी ऊंचाई तक मार करने में सक्षम है जो अपने साथ 60 से 70 किग्रा वॉरहेड ले जा सकती है। यह एक साथ कई टारगेट एंगेज कर सकती है।  Edited by: Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी