7. क्रिसमस केक
क्रिसमस केक क्रिसमस का सबसे प्रतिष्ठित पकवान है। इसमें सूखे मेवे, किसमिस, खुबानी और बटर का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। यह केक विशेष रूप से 'फ्रूट केक' होता है, जिसमें कई दिन पहले से सूखे मेवों को शराब या जूस में भिगोकर पकाया जाता है। साथ ही इसे तैयार करते समय सूखे मेवे जैसे- किशमिश, अखरोट, बादाम, खुबानी और मैदा, बेकिंग पाउडर, दालचीनी पाउडर, ब्राउन शुगर, मक्खन, बीट जूस या रम के साथ बनाया जाता है। इसके लिये आप सूखे मेवों को रम या जूस में भिगोकर रात भर रखें। बटर, शुगर, दालचीनी और मैदा को अच्छे से मिलाकर घोल तैयार करें। उसमें सूखे मेवे डालकर बेकिंग ट्रे में डालें और ओवन में पकाएं। फिर तैयार केक से परिवारजनों के साथ मिलकर क्रिसमस सेलिब्रेट करें।