6. क्लासिक प्लम केक:
नए साल और सर्दियों के लिए यह सबसे पारंपरिक केक है। इसमें सूखे मेवों और मसालों का भरपूर स्वाद होता है। मैदा, मक्खन, चीनी, संतरे का रस, दालचीनी पाउडर, और ढेर सारे नट्स, जैसे- किशमिश, काजू, बादाम, टूटी-फ्रूटी आदि सामग्री यूज करके इसे बनाया जाता है। इसमें मेवों को जूस में भिगोकर डाला जाता है, जिससे यह बहुत ही 'रिच' और खुशबूदार बनता है।