इंदौर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों पर कार्यरत संस्था अरमान बाल अधिकार ट्रस्ट द्वारा बाल विवाह रोकथाम एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 8 परदेशीपुरा में आयोजित किया गया जिसमें बालिकाओं को बाल विवाह अधिनियम एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और शपथ दिलवाई गई। 90 बालिकाओं ने इस कार्यशाला में भाग लिया।
कार्यशाला में बाल विवाह रोकथाम दस्ते के प्रभारी महेंद्र पाठक द्वारा बालिकाओं को बाल विवाह अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी दी गई और बाल विवाह किस प्रकार बच्चों के अधिकारों को प्रभावित करता है, इसके बारे में बताया गया।