Kinnar case update : इंदौर के नंदलालपुरा में 24 किन्नरों द्वारा सामूहिक आत्महत्या के प्रयास मामले में हड़कंप के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सपना हाजी और उसके 3 साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सपना को गिरफ्तार कर लिया है। किन्नर पायल गुरु (नंदलालपुरा) और किन्नर सपना हाजी (एमआर-10) में लंबे समय से विवाद चल रहा है। 2 मीडियाकर्मियों पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगाने के कुछ ही घंटों के बाद 24 किन्नरों ने ये खौफनाक कदम उठाया था। इसके बाद नाराज साथी किन्नर सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की।
किन्नरों ने इसलिए उठाया ये खौफनाक कदम : 2 मीडियाकर्मियों पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगाने के कुछ ही घंटों के बाद 24 किन्नरों ने ये खौफनाक कदम उठाया था। इसके बाद नाराज साथी किन्नर सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की। हाल ही में एक किन्नर ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी किन्नर समाज के 2 गुटों में विवाद हुआ था।
एमवाय हॉस्पिटल पहुंचने के बाद कुछ किन्नर अस्पताल के बाहर बैठे थे, जिसमें से चार किन्नरों ने पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर आत्महत्या करने की धमकी भी दी। पुलिस ने एक किन्नर की शिकायत पर 2 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म सहित वसूली और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Edited By : Chetan Gour