इंदौर में 149 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल, क्या है वायरल वीडियो में, खाद्य विभाग ने बताई सच्चाई
इंदौर शहर के लोहा मंडी क्षेत्र में पेट्रोल 149 रुपए प्रति लीटर बिकने के वायरल वीडियो को लेकर उठे सवालों पर खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार, वीडियो में दिखाया गया पेट्रोल सामान्य पेट्रोल नहीं बल्कि एक्सपी 100 (XP100) कैटेगरी का प्रीमियम पेट्रोल है, जिसकी कीमत पहले से ही अधिक निर्धारित होती है। बता दें कि इंदौर में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग शेयर कर के यह बता रहे हैं कि पेट्रोल महंगा हो गया है।