Indore : इंदौर में एक और हादसा, तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचला, ली 2 की जान, कई घायल

गुरुवार, 30 मार्च 2023 (20:03 IST)
इंदौर। रामनवमी के पर्व पर शहर में दो दर्दनाक घटनाएं हुईं। शहर में मंदिर की बावड़ी धसने की घटना के साथ ही एक अन्‍य हादसा भी हो गया। खबरों के मुताबिक पालदा इलाके में अनियंत्रित कार ने 5 से 7 लोगों को टक्कर मार दी।
 
इसमें 2 लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद मौके पर हंगामा हुआ। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और कार में आगल लगाने की कोशिश की। खबरों के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (file photo)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी