Indore crime news : महिला की करतूत, पति को छोड़ 4 ब्वायफ्रेंड बनाए, बच्चे को भी दागा

बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (10:08 IST)
इंदौर। इंदौर में एक लोमहर्षक घटना सामने आई है। यहां गर्म संडासी से एक 3 साल के बच्चे को मां द्वारा दागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे की मां के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। महिला ने पति को छोड़ 4 ब्वायफ्रेंड बना लिए थे।

ALSO READ: सावधान, फाइनेंशियल फ्रॉड से बचना है तो ना करें यह काम...
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला 8 महीने पूर्व पति से अलग हो गई थी। पूछताछ की खबर लगने के बाद 2 ब्वायफ्रेंड थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें बैठा लिया। पुलिस के अनुसार महिला पहले बाबा मनसब नगर में रहती थी। मंगलवार को वह उसके पति के पास पहुंची और 3 बच्चों को ले जाने पर अड़ गई। दोनों पक्ष जब थाने पहुंचे को पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों ने दोनों ने राजीमर्जी से तलाकनामा लिखवा लिया था।

ALSO READ: बड़ी खबर, काबुल में अफगान मूल के भारतीय का अपहरण
 
इसके बाद महिला ने 2 बच्चे पति के पास छोड़े और सबसे छोटे 3 साल के बेटे को वह खुद ले गई औरएक रिक्शा वाले से दोस्ती कर ली और मुंबई चली गई। कुछ दिनों बाद दूसरा दोस्त बना लिया और लौट आई। जुलाई में खजराना थाने के सामने ससुर से विवाद किया और बच्चे को पटककर भाग गई। शरीर पर जख्म देख बच्चे से बात की तो बताया मां ने गर्म संडासी से जलाया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी