यह है दुनिया का सबसे ‘बौना’ गांव, आधी आबादी 3 फीट से कम, क्‍या है वजह?

सोशल मीडिया पर एक श्रापित गांव की चर्चा हो रही है। ये गांव चीन के शिचुआन प्रांत में मौजूद है। इस गांव में रहने वाले लोगों की हाइट तीन फ़ीट से ज्यादा नहीं बढ़ती।

चीन के शिचुआन प्रांत में एक ऐसा गांव है, जहां सिर्फ तीन फीट के लोग रहते हैं। यहां पैदा होने वाले बच्चों की हाइट दो से तीन फ़ीट ही रह जाती है। गांव का नाम यांग्सी है, जहां एक समय एक बाद बच्चों की हाइट बढ़नी बंद हो जाती है।

चीन के शिचुआन के यांग्सी गांव का यह रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया है। इस गांव की अधिकांश जनसंख्या बौनी है। यानी इनकी लंबाई नहीं बढ़ती। इस गांव में रहने वाले ज्यादातर लोगों की हाइट दो से तीन फ़ीट तक बढ़ती है। जानकारी के मुताबिक़, गांव की 50 फीसदी जनसंख्या बौनी है। इनकी हाइट दो से तीन फीट तक है। इससे ज्यादा किसी की लम्बाई नहीं बढ़ती।

कहा जाता है कि इस गांव में पैदा हुए अच्छे तो ठीक होते हैं। ये पांच से सात साल तक नॉर्मल बढ़ते हैं। लेकिन इस उम्र के बाद उनकी लंबाई बढ़नी बंद हो जाती है। इसके बाद ज्यादा से ज्यादा उनकी लंबाई 3 फ़ीट 10 इंच तक बढ़ती है. लंबाई में लगे ब्रेक का कारण कई लोगों को समझ नहीं आता। ज्यादातर लोग इसे श्राप मानते हैं। उनका कहना है कि यांग्सी गांव श्रापित है। इस कारण उनकी लंबाई नहीं बढ़ती है।

आसपास के लोग भी इसे बुरी शक्ति का प्रकोप बताते हैं। वैज्ञानिकों ने भी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की। इस दौरान ये निष्कर्ष निकला कि गांव की मिट्टी में पारा यानी मर्क्युरी काफी मात्रा में मौजूद है। इसकी वजह से ही यहां के लोगों की लंबाई नहीं बढ़ती। वहीं कुछ का ये भी मानना है कि जापान द्वारा चीन की तरफ छोड़ी गई जहरीली गैस के असर के कारण इस गांव में बौनापन फ़ैल गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी