जापान में बाढ़, दस की मौत

गुरुवार, 23 जुलाई 2009 (21:47 IST)
भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन के दो दिन बाद जापानी बचावकर्ताओं ने आठ लापता लोगों की तलाश गुरुवार को भी जारी रखी। बाढ़ में 10 लोग मारे गए हैं।

सैनिक, पुलिसकर्मी और आपात सेवा कर्मियों ने होफू सिटी में एक नर्सिंग होम की पहली मंजिल में जमा कीचड़ और मलबे में फँसे हुए लोगों की तलाश करने की कोशिश की।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन से सर्वाधिक प्रभावित पश्चिमी प्रीफेक्चर में आठ लोग अब भी लापता हैं, जबकि नौ के शव बरामद किए गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें