आज पाकिस्तानी जेल से रिहा होंगे 20 भारतीय मछुआरे

शनिवार, 13 नवंबर 2021 (18:56 IST)
आज 20 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की लांधी जेल से रिहा किया जाएगा। इन्‍हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपने के लिए ले जाया जाएगा। मछुआरों को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षाबल (पीएमएसएफ) ने गिरफ्तार किया था।

खबरों के अनुसार, ये 20 मछुआरे गुजरात के हैं जो 350 अन्य भारतीय मछुआरों का हिस्सा हैं, जिन्होंने अपनी जेल की सजा पूरी कर ली है और बैचों में रिहा किए जाएंगे। इन्हें रविवार सुबह वाघा-अटारी सीमा पर ले जाया जाएगा।

दोनों देशों के गरीब भारतीय और पाकिस्तानी मछुआरों को जेलों में बंद कराने के लिए काम कर रहे संगठनों का कहना है कि पीएमएसएफ द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद करीब 600 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी