विमान में अय्याशियां, एयर होस्टेस का खुलासा

शनिवार, 4 जुलाई 2015 (15:12 IST)
लंदन। विमान यात्राओं के दौरान यात्री कितने असभ्य हो सकते हैं इसका खुलासा पूर्व में वर्जिन अटलांटिक में 11 वर्ष तक काम करने वाली मैंडी स्मिथ की किताब 'केबिन फीवर' में किया है। इस किताब में 41 साल की मैंडी ने चौंकाने वाले किस्से बयां किए हैं
मैंडी ने लिखा है कि रात को उड़ान भरने वाली अधिकतर फ्लाइट्स में फर्स्ट क्लास के नजारे कुछ अलग होते हैं। लोग रात को रंगीन बनाने के लिए शैंपेन, पार्टियां और दोस्ती आदि का इस्तेमाल करते हैं।

शैंपेन पीने के बाद कुछ जोड़े अंधेरे का फायदा उठाते हुए सीटों पर ही शारीरिक संबध बनाना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कई यात्रियों को अंधेरे में हस्तमैथुन करते देखा है तो कई बिल्कुल नग्न जोड़े संभोग करते देखे। 
 
जैसे ही विमान की बत्तियां बंद होतीं... पढ़ें अगले पेज पर....
 
 

मेल ऑनलाइन के लिए रूथ स्टाइल्स लिखती हैं कि मैंडी ने खुद स्वीकारा है कि वह कई सालों तक आधी रात को इन रंगीनियों का हिस्सा बनी रहीं। रात की फ्लाइट में बत्तियां बंद होते ही फर्स्ट क्लास में सवार लोग खुमार से भर जाते थे। मैंडी अपनी किताब में लिखती हैं कि उसे हमेशा एयरहोस्टेस की बजाय मनोरंजन के एक साधन की तरह समझा जाता था। कुछ लोग तो पैसे का लालच देकर भी बहलाने की कोशिश करते थे। 
 
गौरतलब है कि इससे पहले भी मैंडी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उसने अपनी ड्यूटी के दौरान विमान के कॉकपिट में पायलट के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। फिलहाल वे वेस्ट ससेक्स में अपने पति ग्लेन और चार वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि उन्होंने विमान पर कई हस्तियों को खराब आचरण करते देखा है। (साभार : मेल ऑनलाइन)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें