कोलम्बिया में पुल गिरने से नौ मजदूरों की मौत

मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (08:44 IST)
बोगोटा। मध्य कोलम्बिया में एक निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्सा गिरने से नौ मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
 
आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा क्यूंडिनमारका और मेटा प्रांत की सीमा पर चिराजरा में हुआ। यह पुल राजधानी बोगोटा और विलाविचेंसिओ शहर को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है और अभी तक इसे सार्वजनिक उपयोग के खिए नहीं खोला गया है।
 
मेटा प्रांत के आपदा प्रतिक्रिया के प्रमुख रेइनाल्डो रोमेरो ने कहा, 'अब तक नौ मृत और पांच घायल हुए हैं। हम अन्य पीड़ितों के बारे में पता लगा रहे हैं।' (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी