कैमरून में ट्रेन दुर्घटना, 55 लोगों की मौत

शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (09:28 IST)
याओउंदे। कैमरून में शुक्रवार को एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई जिससे 55 लोगों की मौत हो गई। सरकारी रेडियो ने यह जानकारी दी है।
सांकेतीक फोटो
यात्रियों से खचाखच भरी यह ट्रेन राजधानी याओउंदे से दाउआला शहर जा रही थी। परिवहन मंत्री एदगार एलन मेबे नागू ने पहले बताया था कि सड़क यातायात के बाधित होने के कारण ट्रेन में बहुत अधिक लोग सवार हो गए थे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें