अश्वेतों की मौत पर डलास में भड़की हिंसा, भीड़ ने ली 5 पुलिस अधिकारियों की जान

शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (10:58 IST)
वॉशिंगटन। डलास के निचले इलाके में पुलिस की ओर से नस्ली भेदभाव किए जाने के खिलाफ किए जा रहे एक विरोध प्रदर्शन के दौरान 11 पुलिस अधिकारियों को गोली लगी और 5 अधिकारियों की मौत हो गई। यह जानकारी प्रशासन ने दी है।
 
डलास के पुलिस प्रमुख डेविड ब्राउन ने एक बयान में कहा कि ऐसा लगता है कि शुक्रवार को 2 स्निपर्स ने विरोध प्रदर्शन या रैली के दौरान कुछ ऊंचाई से 11 पुलिस अधिकारियों को गोली मारी। 5 अधिकारी मारे गए और 3 की हालत बेहद गंभीर है। 
 
उन्होंने कहा कि संदिग्धों की तलाश पूरे जोर-शोर से जारी है। इस समय कोई संदिग्ध हिरासत में नहीं है। कृपया आज रात अपनी प्रार्थनाओं में हमें याद रखें। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें