इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी

रविवार, 7 जुलाई 2019 (22:25 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया के तट पर रविवार को 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के इन तेज झटकों की वजह से सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी।
 
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु के बीच मोलुक्का सागर में स्थित था। भूकंप का केंद्र जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। 
 
इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने आसपास के तटीय समुदायों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी