अमेरिका में विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो चालकों की मौत

गुरुवार, 15 मार्च 2018 (09:44 IST)
फाइल फोटो
वाशिंगटन। अमेरिका में फ्लोरिडा के की वेस्ट समुद्री किनारे नौसेना का एक लड़ाकू विमान एफ/ए-18 एफ सुपर हॉर्नेट दुर्घटनाग्रस्त होने से दो चालकों की मौत हो गई है।
 
नौसेना ने एक बयान जारी बताया कि बुधवार को विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद चालक का शव समुद्र से निकाला गया है। उन्होंने कहा कि वेस्ट नौसेना स्टेशन पहुंचने से पहले ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी