फ्रांस की राजधानी पेरिस में फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (17:22 IST)
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के सेंट्रल पेरिस इलाके में शुक्रवार को हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इस गोलीबारी में घायल हुए 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
टेलीविजन नेटवर्क बीएफएम टीवी के मुताबिक सेंट्रल पेरिस इलाके में गोलीबारी के चलते कई लोग घायल हो गए। पेरिस पुलिस ने लोगों से इस इलाके से दूर रहने की सलाह दी है। हालांकि पुलिस ने एक हथियारधारी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी