#WebViral यहां मिल रहा है इंसान का मांस (फोटो)

चीन में अंदरुनी हालात कैसे हैं, इस पर अधिक रिपोर्ट बाहर नहीं आ पाती। कई बार इस प्रकार की तस्वीर देखी गई हैं, जिनमें चीन में अत्याचार का आभास मिलता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इंसानी मास मिलने की दुकान की खबर बहुत वायरल हो रही है। आज #WebViral में यहीं खबर हम आप तक लाए हैं। 
 
सोशल मीडिया में इंसान के कटे अंग दिखाकर इंसानी मांस मिलने की खबर वायरल हो रही है। कुछ पोस्ट में तो कहा जा रहा है कि यह सब चीन में हो रहा है। कई लोग इस पर विश्वास भी कर रहे हैं कि चीन में ऐसा होने की खबरें पहले भी आई हैं, लेकिन सचाई कुछ और ही है। यह चीन में नहीं बल्कि लंदन में हो रहा है।  
 
लंदन में वेस्कर एंड सन रेजिडेंट ने एक बूचर शॉप खोली, जहां इंसानों के कृत्रिम अंगों को टांगा गया है, जो कि केवल दर्शाने के लिये है। यहां इंसान का असली मीट नहीं मिलता है। इंसान के नकली मांस की तस्वीरें जो आपको चौंका देंगी। यहां इंसान के नकली अंग भी लटक रहे हैं, जिन्हें मूवी रेसिडेंट ईविल की गैलरी से लिया गया है। 
 
एनिमेशन के की सहायता से इंसानों को बूचड़खाने में लटकाया गया है। सभी तस्वीरें इस तरह लगाई गई हैं जैसे कि हकीकत में यह हो रहा हो। यह तस्वीर दुनिया भर में वायरल हो रही हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें