मेडिकल सुविधाओं में बहुत पीछे है भारत

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (14:13 IST)
ब्रिटेन। इकोनॉमिक इंटलीजेंस यूनिट (ईआईयू) की रिपोर्ट के मु‍ताबिक मरने के लिए भारत सबसे बदत्तर देशों में से एक है। इसका कारण अच्छे अस्पतालों का ना होना है। 
साथ ही देश में उच्च दर्जे के मेडिकल सुविधाओं का अभाव है। यहां मरीजों पर ध्यान भी नहीं दिया जाता है। सेहत के लिए पर्यावरण भी माकूल नहीं है। 
 
80 देशों की लिस्ट में ब्रिटेन पहले पायदान पर है। यहां का गिनना इलाज के लिए दुनिया की सबसे बेहतर जगह है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और आयरलैंड हैं। इस मामले में अमेरिका नौवें नंबर है।

इस सूची में भारत 67वें स्थान पर है। लिस्ट में विकासशील देशों में वह आखिरी पायदान पर है। एशिया के देशों में सिर्फ ताइवान ही टॉप 10 जगह बना सका।

वेबदुनिया पर पढ़ें