G20Summit 2023 : भारत को मिली G-20 की कमान, गदगद हुए PM मोदी

बुधवार, 16 नवंबर 2022 (18:22 IST)
बाली। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी-20 देशों की शिखर बैठक में भारत ने की दमदार झलक देखने को मिली। जी-20 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी के रूस-यूक्रेन युद्ध पर दिए बयान को अपना समर्थन दिया। इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति जोको विडोडो ने पीएम मोदी को जी-20 की अध्‍यक्षता सौंप दी।

अब भारत एक दिसंबर से अगले 1 साल के लिए दुनिया के 20 सबसे प्रभावशाली देशों का नेतृत्‍व करेगा। जी-20 की अध्‍यक्षता मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर जी-20 को वैश्विक कल्‍याण का प्रमुख स्रोत बना सकते हैं।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने G-20 की अध्यक्षता आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समूह की अध्यक्षता स्वीकार करना भारत के हर नागरिक के लिए गर्व की बात है। कई नेताओं और मंत्रियों इस लम्हे को गर्वभरा क्षण बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समूह की अध्यक्षता स्वीकार करना भारत के हर नागरिक के लिए गर्व की बात है। मोदी ने कहा कि हम G-20 के हर सदस्य देश के प्रयासों के साथ इसे वैश्विक कल्याण के लिए लाभाकरी बनाएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी