परमाणु ऊर्जा संयंत्र को लेकर यह बोले खामेनेई : खामेनेई ने कहा कि अगर हमारे पास 100 परमाणु ऊर्जा संयंत्र हैं और उनका संवर्द्धन नहीं हुआ है तो वे हमारे लिए उपयोग करने योग्य नहीं हैं। अगर हम संवर्द्धन नहीं कर सकते तो हमें अमेरिका के सामने हाथ फैलाना चाहिए। परमाणु ऊर्जा से संपन्न कुछ राष्ट्र बाहरी आपूर्तिकर्ताओं से यूरेनियम प्राप्त करते हैं। ईरान और अमेरिका के बीच 5 दौर की वार्ता के बाद भी अमेरिकी प्रस्ताव का विवरण अस्पष्ट है।
ईरान के साथ समझौता करना अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके भरोसेमंद मित्र एवं पश्चिम एशिया के मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की कूटनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है। समझौते के तहत अमेरिका, ईरान पर लगाए गए कुछ कठोर आर्थिक प्रतिबंधों को हटा सकता है जिसके बदले में ईरान अपने यूरेनियम संवर्द्धन को सीमित कर सकता है या समाप्त कर सकता है। समझौता न होने पर पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है, जहां गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध के कारण पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति है।(भाषा)