इंसानों की तरह आवाज निकालती है 'विकी'

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (16:47 IST)
आंटीब, फ्रांस। फ्रांस में एक ऐसी किलर व्हेल का पता चला है जो इंसानी भाषा में बोल सकती है। इस मादा ओर्का व्हेल को इंटरनैशनल रिसर्चर्स की एक टीम ने इंसानी भाषा के कुछ शब्द सिखाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है।
 
इस मादा व्हेल का नाम 'विकी' है जो अंग्रेजी के कुछ शब्दों को बोल सकती है। यह हैलो, बाय-बाय और वन-टू और ऐमी जैसे शब्दों को बोल लेती है। इसके लिए इन रिसर्चर्स ने हाल ही में उसे ट्रेनिंग दी। इस व्हेल को फ्रांस के आंटीब शहर के मरीनलैंड स्थित एक अक्वेरियम में रखा गया है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह व्हेल आवाज निकालने के लिए अपने ब्लोहोल का सहारा लेती है। आवाज निकालत वक्त इस व्हेल के शरीर का पूरा हिस्सा पानी में होता है, बस उसके सांस लेने वाला हिस्सा पानी के बाहर होता है। सांस लेने वाले हिस्से को ही ब्लोहोल कहा जाता है। 
 
शोधकर्ताओं ने इंसानों की नकल करते इसकी आवाज को रिकॉर्ड भी किया है। इंसानों की आवाज निकालते हुए इस व्हेल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी