प्लास्टिक के डिब्बे में सिमटी एक जिंदगी

नाइजीरिया के कानो शहर में रहने वाली 19 वर्षीय रहमा हनुजा नामक लड़की की हालत देख आपके होश उड़ जाएंगे। रहमा हरुना एक छोटे से प्लास्टिक के डिब्बे में रहती है। उसी में खाती है, उसी में खेलती है और उसी में घूमने जाती है।
 
डेली मेल ऑनलाइन में जेनिफर न्यूटन लिखती हैं कि रहमा के शरीर में कोई हाथ या पैर नहीं है इसलिए उसका चेहरा तो सामान्य लोगों की तरह है पर शरीर बहुत छोटा है। उसे प्लास्टिक के डिब्बे में ही अपने रोजमर्रा के सारे काम करने पड़ते हैं।
 
उसके परिवार के अनुसार रहमा का जन्म एक स्वस्थ बच्ची की तरह ही हुआ था, लेकिन जन्म के 6 महीने बाद अचानक ही उसके शरीर का विकास होना बंद हो गया और 19 साल की होने के बावजूद उसका शरीर 6 महीने के बच्चे की तरह ही है। उसका परिवार उसकी इस हालत में हमेशा उसके साथ रहता है। परिवार के लोग ही उसके सारे काम करते हैं।
 
रहमा की मां फादी ने बताया कि ऐसे बदतर हालत के बावजूद वह एक साहसी लड़की की तरह रहती है। वह उस प्लास्टिक के डिब्बे में भी बहुत खुश रहती है। उसके पिता ने बताया की उन्होंने रहमा के इलाज के लिए हर जरूरी कोशिश की है मगर कुछ भी संभव नहीं हो पाया।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें