मोदी सरकार नंबर वन, भारतीयों को है उनकी कार्यशैली पर पूरा भरोसा...

शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 (10:06 IST)
फोर्ब्स ने दुनिया के 34 अग्रणी लोकतांत्रिक देशों में रह रहे लोगों का हवाला देते हुए एक ट्वीट कर कहा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा 73 प्रतिशत भारतीय अपनी सरकार और उसकी नीतियों पर भरोसा करते हैं। वे मोदी सरकार की कार्यशैली से खुश हैं।
 
फोर्ब्स मैगजीन में छपे ओईसीडी के सर्वे के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा 73 प्रतिशत भारतीय अपनी सरकार और उसकी नीतियों पर भरोसा करते हैं।
 
गवर्नमेंट एट ग्लांस 2017 नाम की सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है पिछले कुछ सालों में अलग-अलग देशों की सरकारों में जनता का भरोसा बदलता रहा है। इस लिस्ट में कुल 15 देशों को जगह दी गई है। जहां ग्रीस सबसे कम 13 प्रतिशत के साथ नीचे है वहीं भारत 75 प्रतिशत के साथ ऊपर है। भारत के बाद कनाडा, तुर्की और रूस का नाम है।
 
इस सूची में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान जैसे देश इस मामले में भारत से कहीं पीछे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें