मृतकों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे : इजराइली सेना ने बुधवार को कहा कि उसने मध्य गाजा में उन संदिग्धों की तरफ चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं, जो सैनिकों के लिए खतरा थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार युद्ध में अब तक 55 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। हालांकि मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि युद्ध में कितने आम लोग और कितने लड़ाके मारे गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से 55,104 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,27,394 लोग घायल हुए हैं।(भाषा)
ALSO READ: राहत सामग्री ले जा रहा जहाज जब्त, इजराइल ने ग्रेटा थनबर्ग को स्वीडन रवाना किया