दुनिया का सबसे महंगा जूता, लगे हैं सैकड़ों हीरे, मूल्य 1.23 अरब

मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (20:44 IST)
दुबई। दुनिया की जूतों की सबसे महंगी जोड़ी बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उतारी जा रही है। इसकी कीमत 1.7 करोड़ डॉलर है। मीडिया की खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
 
खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार यह लग्जरी जूता हीरों तथा असली सोने से बना है। इसे नौ माह में डिजाइन किया गया है और बनाया गया है। 
 
पैशन डायमंड शू की कीमत 6.24 करोड़ दिरहम या 1.7 करोड़ डॉलर है। रुपए में यह कीमत 1.23 अरब बनती है। इसमें सैकड़ों हीरेे लगे हैं। 
 
इस जूते की जोड़ी को यूएई के ब्रांड जदा दुबई ने पैशन ज्वेलर्स के साथ सहयोग में बनाया है। बुधवार को दुनिया के एकमात्र सात सितारा होटल बुर्ज अल अरब में इसे पेश किया जाएगा। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी