उन्होंने मैक्रो के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पेरिस जलवायु समझौता दुनिया की साझा विरासत है। यह भविष्य की पीढ़ियों को भी लाभान्वित करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्बन उत्सर्जन कम करने पर हुए पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से अलग होने की कल घोषणा की थी। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता भारत और चीन जैसे देशों को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लगातार काम करता रहेगा, पेरिस समझौते की अपेक्षाओं से अधिक करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं क्योंकि हमारी पहले की पीढ़ियों ने इन संसाधनों को संजोया है। हमें भावी पीढ़ियों के लिए ऐसा ही करना होगा। (वार्ता)