पुलिस ने बताया कि कार्यस्थल पर जांच के लिए महिला उपायुक्त और अन्य महिला अधिकारियों को तैनात किया गया था। वहां हुई काउंसलिंग सत्रों के बाद कई और पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने पद और अधिकार का दुरुपयोग कर सहकर्मियों को प्रताड़ित करते थे।
सुप्रीम कोर्ट में याचिका
नासिक स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर धोखाधड़ीपूर्ण धर्मांतरण को नियंत्रित करने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया। यह याचिका नासिक स्थित टीसीएस कार्यालय में आठ महिला कर्मचारियों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों की पृष्ठभूमि में दायर की गई है। Edited by : Sudhir Sharma