जापान के निहोन हिदांक्यो को मिला 2024 का शांति का नोबेल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (14:50 IST)
Nobel Peace Prize : जापान के संगठन निहोन हिदांक्यो को शुक्रवार को नोबल शांति पुरस्कार के लिए चयन किया गया। इस संगठन ने परमाणु हमले के पीड़ितों के लिए काम किया था। 
 
हिरोशिमा और नगासाकी के परमाणु हमले में बचे लोगों द्वारा चलाए जा रहे इस संगठन का मानना है कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल दोबारा कभी नहीं किया जाना चाहिए। यह संगठन परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया हासिल करने के अपने प्रयासों में जुटा है।
 
2024 में नोबल शांति पुरस्कार के लिए 286 दावेदार थे, इनमें में 197 व्यक्तिगत और 89 संस्थान थे। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने इनमें से जापानी संगठन को पुरस्कार के लिए चुना गया। 
 
2023 में ईरानी पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था। उन्हें डिफेंडर्स ऑफ ह्यूमन राइट्स सेंटर के उप निदेशक के रूप में उनके काम के लिए जाना जाता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी