इससे पहले कि वह अपना लिंग निकलवाए जेल्डिंग का कहना है कि उसने एक डॉक्टर के साथ कई बार चर्चा की है। उसका अपने मनोवैज्ञानिक चिकित्सक के साथ लम्बी चर्चा हुई और उसने पाया कि अपना लिंग निकलवाकर वह बेहतर रूप से एक सम्पूर्ण व्यक्ति के रूप में रहूंगा। इसके बाद एक यूरोलॉजिस्ट ने ऑपरेशन की सहमति दी थी। उसका कहना था कि एक लम्बे दौर में ऑपरेशन न करने का ऑपरेशन करने की तुलना में ज्यादा बुरा असर होता इसलिए ऑपरेशन करने का फैसला किया गया।
उन्होंने अपना ऑपरेशन 2011 में कराया। जेल्डिंग का कहना है कि खेल में लगी एक चोट के कारण भी उन्होंने यह फैसला किया। उनका कहना है कि कारण कुछ भी रहा हो लेकिन अपने लिंग के आकार के कारण मैं शर्मिंदा रहा हूं। यह मेरे व्यक्तित्व के साथ मेल नहीं खाती थी। वे एक समय पर 'कटर' भी रहे हैं। कहने का अर्थ है कि उन्होंने अंडकोष को निकालने का काम भी किया है। जेल्डिंग का कहना है कि कास्ट्रेशन की सर्जरी कराने से इम्यून सिस्टम में सुधार होता है और आप की जीवन प्रत्याशा तेरह वर्ष तक बढ़ जाती है।