राष्ट्रीय समाधि स्थल पर मोदी : इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री राष्ट्रीय समाधि स्थल पहुंचे और उन्होंने कोरियाई युद्ध में मारे गए सैनिकों सहित अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रीय समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां एक लाख 65 हजार सैनिकों के अवशेष दफन हैं।'
सियोल राष्ट्रीय समाधिस्थल की स्थापना 1956 में हुई थी जहां कोरिया के सैनिकों को दफनाया जाता है। इसके अलावा कोरियाई स्वतंत्रता अंदोलन,कोरियाई युद्ध और वियतनाम युद्ध में मारे गए सैनिकों को भी यहां स्थान दिया जाता है। प्रधानमंत्री के सम्मान में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ इन के आधिकारिक आवास पर रस्मी स्वागत समारोह आयोजित किया गया।