उत्तरी नाइजीरिया में डाकुओं का भीषण हमला, 47 लोगों की मौत

सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (12:05 IST)
कानो (नाइजीरिया)। उत्तरी नाइजीरिया के कात्सिना राज्य के कई गांवों में डाकुओं के समन्वित हमलों में 47 लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता गाम्बो इसाह ने एक बयान में बताया कि मोटरसाइकलों पर आए डाकुओं ने गांवों में संगठित और एकसाथ हमले किए।
ALSO READ: स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को सजा दो : भूटिया
उन्होंने बताया कि शनिवार को भोर से पहले किए गए हमलों में दुतसेनमा, दानमुसा और सफाना जिलों के गांवों को निशाना बनाया गया।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के प्रवक्ता ने एक बयान में इन हमलों की पुष्टि की और इसकी निंदा करते हुए बंदूकधारियों को डाकू बताया। इसाह ने बताया कि इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी