रूस का अमेरिका पर आतंकवादियों का साथ देने का आरोप

शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 (09:43 IST)
मॉस्को। रूसी अधिकारियों ने गुरुवार को अमेरिका पर सीरिया में ‘आतंकवादियों’ के साथ होने का आरोप लगाया। उसके इस आरोप से मॉस्को और वाशिंगटन के बीच तनाव बढ़ सकता है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने चेतावनी दी थी कि सीरिया में अमेरिका एवं रूस का सहयोग टूटने से रूस के खिलाफ उग्रवाद और हमले बढ़ सकते हैं।
 
रूसी विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी सरकार का रुख रूस में आतंकी हमले को प्रोत्साहित करने जैसा है। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें