लिंग का वजन हुआ 4 किलो, मगर...

पैंतालीस वर्षीय जर्मन मिखा स्टंज ने सिलिकोन इंजेक्शन लगवाकर अपने लिंग को इतना बड़ा और भारी बना लिया है कि वह अब सेक्स करने के लायक भी नहीं रहे। उन्होंने कई सिलिकोन इंजेक्शन्स लगवाए। इसका नतीजा यह हुआ कि उनका लिंग 9 इंच लंबा, 3.5 इंच मोटा और करीब 9.5 पौंड (4.3 किलो) का है।
 
हालांकि यह असंभव नहीं है, लेकिन उनके लिए सेक्स करना बहुत मुश्किल हो गया है। उन्हें इस बात का डर है कि क्या उनके भावी साथी केवल उनके शरीर के कारण उनसे प्यार करेंगे?  
 
वाइस के लिए फ्रेडरिक बुश और मेल ऑनलाइन के लिए मैडलेन डेवीज का कहना है कि बर्लिन निवासी स्टंज ने अपने लिंग को इसलिए इतना बड़ा करवा लिया क्योंकि उनका कहना है कि इससे उन्हें बेहतर होने का अहसास होता है। पर जब वे सार्वजनिक स्थलों पर होते हैं तो वे अपने ग्रोइन एरिया एक बस्ते में कवर करके रखते हैं।
 
उनका कहना है कि वे वास्तव में वे बहुत शर्मीले आदमी हैं। पर इस‍ स्थिति के साथ उनके लिंग की यह हालत हो गई है कि उसमें नॉर्मल इरेक्शन नहीं होता है और सिलिकॉन के कारण लिंग के आकार में वृद्धि भी नहीं दिखाई देती है।
 
इस तरह हुई शुरुआत... पढ़ें अगले पेज पर...

वाइस के पत्रकार फ्रेडरिक बुश से बात करते हुए उनका कहना था कि जब आपका लिंग एक निश्चित आकार तक पहुंच जाता है तो आप कुछ बातों को बिल्कुल भी नहीं कर सकते हैं। आप कुछ चीजों को कर सकते हैं और कुछ को नहीं। आपको खुद को स्थापित भूमिकाओं से अलग करना पड़ता है और सेक्स के विचारों से भी।
 
लिंग में परिवर्तन का विचार उन्हें 20 वर्ष पहले आया। जब वे बीस वर्ष के थे तो उन्हें पीनस पम्प मिला। इसका उपयोग कर उन्हें अच्छा लगा। इसके बाद उन्होंने सलाइन इंजेक्शन अपनाए और बाद में स्थायी तौर सिलिकॉन इम्प्लांट्‍स कराया। 
 
सिलिकॉन इंजेक्शन्स उन्होंने लंदन में लगावाए। हालांकि वे चार बार ऑपरेशन्स करवा चुके हैं, लेकिन बर्लिन के एक यूरोलॉजिस्ट डॉ. आरेफ अल स्वेफी का कहना है कि इन इंजेक्शनों से संक्रमण भी हो सकता है। अंडकोष में धमनी के बढ़ जाने से अंडकोषों से नुकसान हो सकता है। लेकिन वे इसे इस तरह से लैंगिकवाद से जोड़ते हैं कि जब महिलाएं अपने वक्षों का आकार बढ़वा लेती हैं तो कोई चर्चा नहीं होती, लेकिन अगर एक पुरुष ऐसा करता है तो उस पर डॉक्यूमेंट्री बन जाती है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें