स्पेन पुलिस ने आईएस से जुड़े 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया
शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (20:26 IST)
मैड्रिड। स्पेन पुलिस ने सेयुता शहर के उत्तरी अफ्रीकन इन्क्लेव से 2 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंध रखने का आरोप है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन दोनों युवकों को गहन प्रशिक्षण दिया गया था जिसके बाद अब उन्हें आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग दी जाने वाली थी। पिछले 1 वर्ष में स्पेन पुलिस ने आईएस से जुड़े 180 लोगों को गिरफ्तार किया है। (वार्ता)