बताया जा रहा है कि मलागा से मैड्रिड जा रही ट्रेन में लगभग 300 लोग सवार थे जबकि मैड्रिड से ह्यूएलवा जा रही ट्रेन में करीब 200 लोग मौजूद थे। मलागा से मैड्रिड जा रही ट्रेन पटरी से उतर गई मैड्रिड जा रही ट्रेन रविवार शाम 7.30 बजे पटरी से उतरकर पास के ट्रेक पर पहुंच गई। तभी इस ट्रेक पर मैड्रिड से ह्यूएलवा जा रही ट्रेन आ गई। इससे दोनों ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हुई।
ट्रेन हादसे पर क्या बोले स्पेन के परिवहन मंत्री
स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने भी अपने बयान में हादसे में 21 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने सभी बचे लोगों को निकाल लिया है। अभी दुर्घटना की वजह पता नहीं चल पाई है। पुएंते ने हादसे पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह हादसा ट्रैक के एक समतल हिस्से पर हुआ है, जिसे मई में बनाया गया था। पटरी से उतरने वाली ट्रेन भी चार साल पुरानी थी।