इंडोनेशिया में समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सूनामी की चेतावनी

मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (10:15 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास समुद्र में मंगलवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसके बाद मौसम विज्ञान एजेंसी ने संभावित सुनामी का अलर्ट जारी किया है।
 
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक मंगलवार को आए भूकंप का केंद्र समुद्र में 18.5 किलोमीटर की गहराई में था और यह स्थान मउमेरे शहर से करीब 112 किलोमीटर दूर है। ईस्ट नुसा टेंग्गारा सूबे में मउमेरे दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
 
भूकंप से जानमाल की क्षति की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी