म्यांमार में सुरक्षाबलों की अब तक की सबसे हिंसक कार्रवाई, 1 दिन में 91 लोगों की मौत

शनिवार, 27 मार्च 2021 (21:15 IST)
यांगून। म्यांमार में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से सैन्य सरकार का प्रदर्शनकारियों पर दमन लगातार जारी है। म्यांमा में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से सुरक्षा बलों ने शनिवार को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सबसे बड़ी हिंसक कार्रवाई की। इसमें 91 लोग मारे गए। म्यांमार की मीडिया ने यह जानकारी दी है।
ALSO READ: भारत-बांग्लादेश के बीच हुए 5 महत्वपूर्ण समझौते, PM मोदी ने 109 एंबुलेंस और 12 लाख वैक्सीन की डोज शेख हसीना को सौंपी
वेबसाइट म्यांमा नाउ की खबर के मुताबिक शनिवार शाम तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 91 तक पहुंच गई। इससे पहले 14 मार्च को सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 74 से 90 प्रदर्शनकारी मारे गए थे।
 
यंगून में एक निगरानीकर्ता द्वारा जारी मृतक संख्या के मुताबिक 2 दर्जन से अधिक शहरों में हो रहे प्रदर्शन में शाम होने तक 89 लोगों की मौत हुई थी। 
ALSO READ: Gujarat में एक ही परिवार के 7 सदस्‍यों की बैरियाट्रिक सर्जरी, नई तकनीक से कोरोना का खतरा भी कम
म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी निर्वाचित सरकार को बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी