जल में रहते थे डायनासोर...

बुधवार, 4 अप्रैल 2012 (01:21 IST)
वैज्ञानिकों का लंबे समय से यह दावा रहा है कि सभी डायनासोर जमीन पर रहते थे। कुछ विशालकाय पक्षी भले ही जल में गोते लगाते थे, लेकिन वे महासागर, झील या नदियों में नहीं रहते थे।

अब, इन सबसे उलट एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने एक भिन्न सिद्धांत का दावा किया है। उनका कहना है कि डायनासोर इतने बड़े और भारी थे कि सूखी भूमि पर उनका रह पाना मुश्किल था और वे अवश्य ही जल में रहते होंगे।

प्रोफेसर ब्रायन जे फोर्ड के मुताबिक, दशकों तक जैसे वैज्ञानिक समझते रहे वैसे ये प्रागैतिहासिक जीव जल में रहते ही नहीं थे। उनका मानना है कि इन जीवों की पूंछ इतनी विशाल और भारी-भरकम थी कि इस कारण उनका शिकार कर पाना या चपलता से चल पाना भी मुश्किल था। फोर्ड ने कहा कि डायनोसोर अवश्य ही जल में रहते होंगे जहां का वातावरण उनकी विशालता का सफलतापूर्वक साथ देता होगा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें