उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ लड़ाई के लिए पाकिस्तान के रास्ते रसद आपूर्ति करने वाले बंद मार्ग के निकट भविष्य में खुलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। नवंबर में नाटो की कार्रवाई अपने सैनिकों के मारे जाने के बाद से पाकिस्तान ने यह मार्ग बंद कर रखा है।
इस मार्ग के बंद रहने से नाटो को आपूर्ति के लिए मध्य एशिया के रास्ते का प्रयोग करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से सैन्य अधिकारियों को दो-ढाई माह का अतिरिक्त समय अफगानिस्तान में बिताना पड़ सकता है।
अमेरिका बंद मार्ग को खोलने के लिए पाकिस्तान से लगातार संपर्क में बना हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इस माह की 20-21 तारीख से पहले कोई समझौता हो पाना संभव नहीं है। तब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा नाटो के अधिकारियों की अपने गृहनगर शिकाजो में मेजबानी करेंगे। (वार्ता)