भारत को महंगा पड़ेगा ईरान से तेल लेना!

मंगलवार, 27 मार्च 2012 (08:16 IST)
FILE
ईरान से कच्चा तेल खरीदना भारत और चीन सहित 12 देशों को बहुत महंगा पड़ सकता है। अमेरिका इन देशों पर इस वर्ष जून महीने के आखिर तक कड़े प्रतिबंध के बारे में फैसला करेगा।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने कहा कि जून के आखिर तक अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन प्रतिबंधों के बारे में निर्णय करेंगी।

उन्होंने बताया कि अमेरिका इन 12 देशों पर अमेरिकी प्रतिबंध से बचने के तरीकों पर बातचीत कर रहा है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें