मेकअप पर 86 लाख रुपए खर्च

सोमवार, 1 अगस्त 2011 (12:19 IST)
महिलाएं और मेकअप का चोली-दामन का साथ होता है और अपने पूरे जीवनकाल में वे अपनी साज-सज्जा पर एक लाख पाउंड यानी करीब 86 लाख रुपए से भी ज्यादा खर्च कर डालती हैं।

ब्रिटेन में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, एक वयस्क महिला मेकअप पर हर साल 2,000 पाउंड और हर हफ्ते औसतन करीब 40 पाउंड खर्च करती है। 57 फीसदी महिलाओं का कहना है कि वे अपने पार्टनर के साथ बिना मेकअप के कहीं जाने से इंकार कर देंगी।

डेली मेल की खबर में बताया गया कि सर्वे में 2200 महिलाओं को शामिल किया गया। दो तिहाई महिलाओं ने बताया कि उनके मेकअप कलेक्शन को हटाने में 550 पाउंड का खर्च आएगा जबकि 10 में से एक महिला ने कहा कि यह खर्च 700 पाउंड तक हो सकता है।

अध्ययन में पाया गया कि ब्रिटेन की एक औसत महिला के मेकअप कलेक्शन में 54 सामग्रियां तक होती हैं जिनमें 12 से अधिक देशों के उत्पाद होते हैं। इन सबकी कीमत 512 पाउंड होती है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें