आईपीएल हमेशा से अच्छाई और बुराई दोनों के लिए चर्चा में रहा है। आईपीएल में अब तक खेले गए 7 सीजनों में कई ऐसे विवाद देखे गए जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। शाहरुख खान के विवाद से लेकर श्रीसंथ के थप्पड़ के बारे में तो आप जानते होंगे, लेकिन इसके अलावा और भी विवाद हैं, जो बहुत चर्चित हुए। तो आइए नजर डालते हैं ऐसे ही विवादों पर-
1. मुंबई इंडियंस टीम की मालिक नीता अंबानी को 2010 में समीफाइनल मैच की जीत के जश्न में हरभजन सिंह ने उठा लिया था। इसके बारे में मीडिया में खूब चर्चाएं हुईं। विश्व क्रिकेट में यह पहला मामला था, जब इस तरह का जश्न मनाया गया हो।