मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे रोहित, हरभजन और बटलर

गुरुवार, 30 मार्च 2017 (22:58 IST)
मुंबई। देवधर ट्रॉफी में नहीं खेलने वाले मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार को अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के साथ अपनी आईपीएल टीम से जुड़ेंगे। 
 
मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को घोषणा की कि इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिशेल मैकलेनगन तथा नए खिलाड़ी कुलवंत खेजरोलिया भी कल टीम से जुड़ जाएंगे। 
 
दो बार के विजेता मुंबई इंडियंस ने 25 मार्च से आईपीएल के दसवें सत्र की तैयारियां शुरू कर दी थीं। उसे एक अप्रैल को अभ्‍यास मैच खेलना है। आईपीएल पांच अप्रैल से शुरू होगा जबकि मुंबई का पहला छह अप्रैल को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से होगा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें