फेसबुक पर पुणे के महेंद्र सिंह धोनी दूसरे, हैदराबाद के युवराज सिंह तीसरे, मुंबई के रोहित शर्मा चौथे, कोलकाता के
शाकिब अल हसन पांचवें, बेंगलुरु के क्रिस गेल छठे, हैदराबाद के शिखर धवन सातवें, कोलकाता के गौतम गंभीर आठवें, मुंबई के हरभजन सिंह नौवें और पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल दसवें पायदान पर हैं।
वहीं इंस्टाग्राम पर भी विराट ही शीर्ष पर हैं और प्रशंसकों में सबसे चर्चित हैं। धोनी यहां भी दूसरे पायदान पर हैं। आईपीएल में वापसी कर रहे डीविलियर्स तीसरे, युवराज चौथे, रोहित पांचवें, सुरेश रैना छठे, क्रिस गेल सातवें, हरभजन आठवें, रवींद्र जडेजा नौवें और अजिंक्या रहाणे दसवें स्थान पर हैं।